फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंडी के 37 किसानों को दिया सुगंधित पौधों का प्रशिक्षण

Fri, 06 Feb 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मौहल में सुगं​धित पौधों प्र​शिक्षण​शिविर में भाग लेती मंडी के किसान- स्त्रोत संस्थान।
विज्ञापन
कुल्लू। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान मौहल में महक परियोजना ने वित्त पोषित सुगंधित पौधों को लेकर प्रशिक्षण दिया। रोपण एवं कटाई, प्रबंधन एवं विपणन शीर्षक पर हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुंदरनगर और बल्ह के 37 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न विशेषज्ञों ने सैद्धांतिक और व्यावहारिक माध्यम से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रशिक्षण पुस्तिका भी तैयार की गई। इसका वितरण किसानों को किया गया। प्रतिभागी किसानों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में उद्यान विभाग से बागवानी विभाग मंडी के उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता, विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा, उद्यान विकास अधिकारी शिवाली और अनामिका, नीता, सह उद्यान अधिकारी दीनानाथ ने जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के प्रभारी ई. आरके सिंह, संयोजक डॉ. सरला शाशनी, डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, डॉ. केसर चंद और डॉ किशोर कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें