कुल्लू। जिला मुख्यालय में 16 मार्च को पेंशनर मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त संघर्ष समिति के फैसले के बाद पेंशनर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
जिला कुल्लू पेंशनर मोर्चा के जिला संयोजक आईडी शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त पेंशनरों की रैली और प्रदर्शन 16 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान पेंशनर पुराने स्टेट बैंक के साथ लगते मैदान में 10:30 बजे एकत्रित होंगे और उसके बाद रैली के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेंगे। यहां उपायुक्त के माध्यम से मांगपत्र भेजा जाएगा। इसके बाद फिर से रैली के रूप में पेंशनर प्रदर्शनी में प्रवेश करेंगे जहां जनसभा का आयोजन किया जाएगा। संवाद