फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में मांगों को लेकर पेंशनरों ने बोला हल्ला

Fri, 17 Oct 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

रैली निकालकर जताया विरोध, बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटने की भी दी चेतावनी
तीन प्रतिशत डीए की घोषणा गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं : टीडी ठाकुर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में मांगों को लेकर हिमाचल पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सुबह करीब 11:45 बजे संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्रित हुए। पेंशनर्स पुराने स्टेट बैंक कार्यालय के साथ लगते मैदान से रैली के रूप में कॉलेज गेट, क्षेत्रीय अस्पताल, डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय, ढालपुर चौक होते हुए वापिस उसी मैदान में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पेंशनर महासंघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने पेंशनरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अब भी पेंशनरों की अनदेखी करती है तो आने वाले समय में एक बड़े आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है जो पेंशनरों को गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं है। जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत डीए देय था जिसे काटकर तीन प्रतिशत किया गया। यह हमें किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 16 प्रतिशत डीए अभी देय है। इसमें केवल तीन प्रतिशत देने की घोषणा कर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। लिहाजा, इसको लेकर शुक्रवार को काफी तादाद में ढालपुर में पेंशनर जुटे हैं और सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिला है। इस मौके पर जिला भर से अलग-अलग पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें