बैठक : लाहौल की कोककर पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं और मुद्दे हल करने के लिए विशेष बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे होगी।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता : पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्राएं अपना हुनर पूर्वाह्न 09:00 बजे से मंच पर दिखाएंगी।
निरीक्षण : उपमंडल अधिकारी बंजार की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग और एलएचपीसी के अधिकारी सैंज-न्यूली-शैंश सड़क का निरीक्षण अपराह्न 12:30 बजे करेंगे।
जागरूकता : जिला मुख्यालय कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू युवा अभियान के तहत लोगों को नशे के खिलाफ पूर्वाह्न 11:00 बजे से जागरूक किया जाएगा।
काम की बात
यातायात ... जिला मुख्यालय में बदले यातायात प्लान के चलते आईएसबीटी कुल्लू से मंडी और शिमला की ओर जाने वाली बसों का संचालन वामतट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-03 से किया जाएगा। बसों का जिला मुख्यालय से संचालन नहीं होगा।
आवाजाही बंद... बंजार बाजार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक वाहनों की आवाजाही सड़क पर पेवर बिछाने के कार्य के चलते बंद रहेगी।
ओपीडी
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
- ओपीडी समय सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक
- पुरुष सामान्य डॉ. सुरेश, डॉ. सुरेंद्र
- महिला सामान्य डॉ. अमिता, डॉ. किरण, डॉ. अक्षिता
बाल रोग डॉ. तेंजिन मंटूक
मेडिसिन डॉ. कल्याण, डॉ. नेहा
ऑर्थो डॉ. संतुष्ट, डॉ. अशोक
गायनी डॉ. विवेक
त्वचा रोग डॉ. रतन
ब्लड बैंक डॉ. हीरालाल
सर्जरी डॉ. अभिषेक, डॉ. सम्राट, डॉ. कमल दत्ता
ईएनटी डॉ. सुमित वालिया
नेत्र रोग डॉ. ऋचा
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकाें की ड्यूटी बदल सकती है।
कुल्लू अस्पताल संपर्क नंबर 01902-223036
नोट : ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ. नितेश, दोपहर 03:30 बजे डॉ. अनु और शाम 09:30 बजे से डॉ. शुभम सेवाएं देंगे।