फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे के काम में दखल देने पर वसूला जाएगा जुर्माना

विज्ञापन
जिला इलेक्ट्रिशियन एसोसिएशन के पदाधिकारी मनाली खंड की कार्यकारिणी को कार्यवाही रजिस्टर सौंपते - फोटो : Kullu
विज्ञापन
ककुल्लू। जिला इलेक्ट्रिशियन एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान इलेक्ट्रिशियनों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार ने कहा कि एसोसिएशन के ध्यान में आया है कि कुछ सदस्य एक-दूसरे के काम में दखल दे रहे हैं, जो अनुचित है। शिकायत पर एसोसिएशन की ओर से ऐसा करने वाले से जुुर्माना भी वसूल किया गया है। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
उन्होंने सदस्यों से अपील की कि एक-दूसरे के काम में दखल न दें। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश और दूसरे राज्यों के व्यक्ति जिला कुल्लू में इलेक्ट्रिशियन का कार्य कर रहे हैं। वे संगठन के साथ जुड़े जिससे उनकी सहायता की जा सके।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार ने मनाली खंड की कार्यकारिणी को कार्यवाही रजिस्टर भी सौंपा। इसके लिए मनाली खंड के अध्यक्ष दीपक राज, उपाध्यक्ष अजय चौहान, सचिव विवेक कुमार, सह सचिव रिंकेश ठाकुर और कोषाध्यक्ष चेतन ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें