फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेड़ों से पककर गिरने लगी नाशपाती, तुड़ान हुआ तेज

विज्ञापन
पेड़ों में पक कर गिर रही नाशपाती।
विज्ञापन
कुल्लू। कमजोर मानसून के कारण नाशपाती पेड़ों में ही पकने लगी है। अब बारिश की फुहारों के चलते नाशपाती पेड़ों से पककर गिर रही है। नाशपाती गिरने को लेकर घाटी के बागवान चिंतित है। हालांकि नाशपाती का सीजन अंतिम दौर में है लेकिन खराहल, अपर वैली से नाशपाती अभी मंडियों में आनी बाकी है।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही नाशपाती अधिक होती है। 20 से 45 रुपये प्रतिकिलो तक ही नाशपाती के दाम मिलने से बागवान निराश हैं। शुरुआती सीजप में नाशपाती के बागवानों को 80 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले थे।
विज्ञापन

खराहल घाटी के प्रगतिशील बागवान दुनी चंद राणा, कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि इस बार मानसून में कम बारिश हुई, जिसके चलते नाशपाती का आकार नहीं बन पाया है। गर्मी और बारिश की फुहारों के बीच नाशपाती अब पककर गिरने लगी है। नुकसान अधिक न हो, इसलिए बागवानों ने नाशपाती का तुड़ान तेज कर दिया है। इसके लिए प्रवासी मजदूरों को दूसरे गांव से लाया जा रहा है।
कहा कि पके हुए फल की मंडियों में मांग कम होती है। अगस्त से पहले सप्ताह तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाशपाती का सीजन समाप्त हो जाएगा। सब्जी मंडी बंदरोल के आढ़ती संजय ठाकुर ने कहा कि अच्छी क्वालिटी और ग्रीन नाशपाती की व्यापारियों में अच्छी मांग है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि समय रहते बागवान नाशपाती को मंडियों तक पहुंचाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें