फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल-हलाण दो सड़क की नौ करोड़ रुपये से होगी मरम्मत

Wed, 22 Feb 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी की पतलीकूहल-बड़ाग्रां-पनगां-हलाण दो सड़क में अब सफर सुहाना होगा। सड़क की मरम्मत के बाद टारिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 10 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और रखरखाव पर करीब नौ करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इससे 30 गांव के लोगों को बेहतर सड़क की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन








क्षेत्र वासियों में राजकुमार, शशि ठाकुर, सुरेंद्र, रोशन, मेहर चंद, झाबे राम और दिनेश आदि ने कहा कि इस सड़क से लगभग 10 हजार की आबादी लाभान्वित होती है। मगर सड़क की हालत काफी खस्ता है गड्ढों के कारण सड़क पर सफर करना काफी मुश्किल भरा होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रही दो विद्युत परियोजनाओं के वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। परियोजना प्रबंधन ने कई बार सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया गया, लेकिन किया कुछ नहीं।







लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि सड़क को दुरुस्त कर चकाचक किया जाएगा। इसके लिए नौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू दिया जाएगा। वहीं, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद इस मसले को सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें