कुल्लू। मनाली में वीरवार को वाहनों की पासिंग हुई। इसमें वाहनों को एमबीआई ने जांचा। मानकों पर खरा न उतरने वाले और कमियां पाए जाने वाले वाहनों को पासिंग में फेल किया गया। पासिंग में 12 वाहन फेल हुए। इसमें दो निजी और 10 व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। मनाली में 52 व्यावसायिक वाहन पासिंग के लिए आए थे।
एमबीआई ने बारी-बारी से वाहनों की जांच की। दस्तावेज जांचने के साथ ही वाहन की स्थिति, शीशे, हॉर्न आदि को परखा गया। 10 वाहनों में कुछ कमियां पाई गईं। इन्हें अगली बार पूरी करके आने के लिए कहा। पासिंग में आठ निजी वाहन भी आए थे। इनमें छह वाहन पास हुए। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने कहा कि मनाली में वीरवार को वाहनों की पासिंग रखी गई थी। इसमें 48 वाहन पास हुए और 12 वाहन पासिंग में कमियां पाए जाने पर फेल रहे। संवाद