फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाढ़ाबाई में मनाई परशुराम जयंती

Sat, 11 May 2024 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के भुंतर में ब्राह्मण सभा के सदस्य पशुराम जंयती मनाते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में परशुराम जयंती पर सादा समारोह मनाया गया। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा एवं कुल्लू जिला ब्राह्मण जनकल्याण सभा ने भी संयुक्त रूप से शाढ़ाबाई में जयंती समारोह आचार संहिता के चलते सूक्ष्म रूप से मनाई।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित मनमोहन गौतम ने कहा कि प्रदेश में पंजीकृत विभिन्न ब्राह्मण संगठनों को एक छत के नीचे लाने का प्रयास हो रहा है, ताकि ब्राह्मण विद्या का समाज हित में उपयोग हो सके। ब्राह्मण समाज की विद्या को बढ़ावा देने के लिए कर्मकांड और ज्योतिष की वैज्ञानिकता के लिए कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसमें सरकार की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए तालमेल स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुरोहित परंपरा घटती जा रही है। कर्मकांड और ज्योतिष के ज्ञाता भी दिन प्रतिदिन कम हो रहे हैं। अगर समय रहते इस पर गौर नहीं किया गया, तो हम बहुत बड़े सनातन विज्ञान से वंचित हो जाएंगे। ब्राह्मण सभा ने हर जिला में कर्मकांड और ज्योतिष प्रशिक्षण संस्थान खोलने के लिए प्रदेश सरकार से पत्राचार शुरू किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर विषय पर शास्त्र कुछ कहता है। इसपर हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ने चिंतन-मनन शुरू कर दिया है। ब्राह्मण सभा कर्मकांड व ज्योतिष के विषय में स्वरोजगार सृजन में सरकार के कार्यक्रम में सहयोग करेगी। कहा कि प्रदेश भर में निशुल्क सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि ब्राह्मण समुदाय में कोई भी सदस्यता से वंचित न रहे। इस दौरान ब्राह्मण जनकल्याण सभा के अध्यक्ष देवराज, खेमराज, लीला गोपाल, डॉ. भूपिंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें