फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैडल मारी मारी साइकिल तू चलांदी... पर मचाया धमाल

विज्ञापन
बंजार मेले में कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक कुशल वर्मा के नाम रही। कुशल वर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। पैडल मारी मारी साइकिल तू चलांदी, आमा जुले, त पीछे हुआ बदनामा चंबे री वामणी, कैबे न कैबके लाणी शाउणी, रंग बरसे बड़ा बांका आदि गीतों पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

लोक गायक नीरू चांदनी सहित अन्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या में डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अधिशासी अभियंता विनय हाजरी, रामलाल ठाकुर, राजेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज मोगली और निर्मल सोनी ने अपनी सुरीली आवाज से पहाड़ी तरानों से किया। रजनीश ठाकुर ने देवता श्रृंगा ऋषि का गीत गाया। देवेंद्र ने पहाड़ी गीत पेश किया। खूब राम और मान चंद ने तेरे आए हो पाहुणे बेलुए... गीत गाया। ज्ञान ठाकुर ने ठेकेदारणिये, पूजा आर्या ने नीलिमा हो नीलिमा, दीवान और कुरम दत्त भारती ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

नीरू चांदनी ने देश शोभला हिमाचल म्हारा, अमां झूले गीत से पंडाल में बैठे लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। प्रदीप शर्मा ने भी दमदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में दर्शक दीर्घा में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। इस दौरान बंजार मेला कमेटी के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें