फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोट-रोलगी सड़क के सर्वे में हो बदलाव : कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता आदि ब्रह्मा की कमेटी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत शिल्ही राजगिरी की निर्माणाधीन सड़क लोट-रोलगी का मामला उपायुक्त के पास पहुंच गया है। देवता आदि ब्रह्मा कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच का मामला तूल पकड़ने लगा है।
कमेटी ने उपायुक्त को शनिवार को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें रोलगी के लिए निकाली जा रही सड़क का सर्वे बदलने की मांग की गई है। कमेटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि रोलगी गांव में जिस स्थान से सड़क निकाली जा रही है, वह स्थान देवता का प्राचीन स्थल है और यहां पर देवता के काहिका उत्सव के अलावा कई अन्य देव कारज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निकलने से स्थल से छेड़छाड़ होगी और देव कारज भी भविष्य में प्रभावित होंगे। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि सड़क के सर्वे को बदला जाए।
देवता आदि ब्रह्मा के कारदार उत्तम राम, देव कमेटी के उपप्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रोलगी गांव में देवता के प्राचीन स्थान को भी निर्माण से नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कुल्लू से पंचायत और ठेकेदार को काम बंद करने और दोबारा सर्वे करवाने के निर्देश देने की मांग उठाई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें