फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सरवरी में बनेगा ओवरहेड ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सरवरी में मुख्य सड़क पर जल्द ओवरहेड ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर चार और पांच के बाशिंदों के साथ आम लोगों को सुविधा मिलेगी। वार्ड नंबर पांच में ओवरहेड का जिम्मा नगर परिषद ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा है।
विज्ञापन

विभाग ने भी ब्रिज के निर्माण का कार्य ठेकेदार को अवार्ड कर दिया है। करीब 53 लाख से बनने वाले इस ब्रिज से लोगों की सड़क पार करने में सुविधा होगी। कुल्लू शहर के बीचोंबीच ओवरहेड ब्रिज बनने से सड़क पर हादसों का खतरा कम हो जाएगा। नप के वार्ड नंबर पांच सरवरी के शिव पार्क से वार्ड नंबर चार सुल्तानपुर के लिए सड़क के ऊपर से ओवरहेड ब्रिज बनाने की पहल की गई है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। लोग आसपास की दुकानों के साथ सुल्तानपुर बाजार के लिए यहीं से आवाजाही करते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की सैकड़ों छात्राओं को भी रोजाना सड़क पार कर आना-जाना पड़ता है। इसके चलते सड़क पर हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। समस्या को ध्यान में रखते हुए नप और लोनिवि मिलकर सरवरी में ओवरहेड ब्रिज बना रहे हैं। उधर, नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि ओवरहेड ब्रिज तैयार करने की जिम्मेदारी लोनिवि को दी गई है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि ओवरहेड ब्रिज की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें