फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संशोधित पेंशन भुगतान में देरी पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ कुल्लू की बैठक प्रधान जीवनलता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एक जनवरी 2016 से स्वीकृत प्राधिकृत पेंशन का अब तक भुगतान न होने पर सरकार और विभाग के प्रति रोष जताया। पेंशनरों ने कहा कि प्रदेश की नगर परिषदों के सेवारत कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का लाभ मिल रहा है, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वीकृत पेंशन का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारी 70, 75, 80 और 90 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं। इनमें कई कर्मचारी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। पेंशन का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें उपचार करवाने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि प्राधिकृत पेंशन से संबंधित मामलों को निदेशक, शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश से आदेश प्राप्त होने के बाद नगर परिषद कार्यालय की ओर से अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। संघ का कहना है कि सरकार की ओर से वर्ष 2026 में प्राधिकृत पेंशन दिए जाने संबंधी अनुमोदन अधिसूचना जारी की जा चुकी है, बावजूद इसके मामलों का निपटारा लंबित है।
विज्ञापन

संघ ने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू और निदेशक शहरी विकास विभाग से मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को देखते हुए पेंशन के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक में तेज सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन पठानिया, मौजी राम ठाकुर, मुख्य सलाहकार हेमराज गौतम, सह मुख्य सलाहकार बेली राम व जसविंद्र ठाकुर सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें