फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रेहड़ी-फड़ी हटाने पर गरजे संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर बाजार में निकाली रैली, नगर पंचायत के कार्यालय के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

कार्रवाई सही नहीं, सालों से लगा रहे रेहड़ी-फड़ी : भीमू
.........
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर में रेहड़ी-फड़ी हटाने के विरोध में मंगलवार को संचालकों ने नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोला। रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने भुंतर बाजार में एक रोष रैली निकाली। नगर पंचायत भुंतर के कार्यालय के बाहर धरना दिया। संचालकों का कहना है कि वे लगभग 35 सालों से कारोबार कर रहे हैं। नगर पंचायत भुंतर उनका रोजगार को छीनने का काम कर रही है।
भुंतर रेहड़ी-फड़ी संघ के प्रधान भीमू, देवेंद्र कुमार, दिले राम तथा राम सिंह का कहना है कि वे कई सालों से रेहड़ी लगाकर कारोबार कर रहे हैं। कुछ दिनों से नगर पंचायत भुंतर उन्हें हटा रही है। यह कार्रवाई सही नहीं है। कहा कि नगर पंचायत को ऐसा प्रावधान करना चाहिए जिससे शहर की सुंदरता भी बनी रहे और उनका रोजगार भी चलता रहे। नगर पंचायत भुंतर के सचिव हर्षित शर्मा ने बताया कि भुंतर शहर को स्वच्छ रखने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की प्रधान मीना ठाकुर ने कहा कि उन्हें रेहड़ी-फड़ी हटाने की सूचना नहीं है। कहा कि किसी का भी रोजगार नहीं उजड़ना चाहिए। बावजूद इसके सरकार अगर उठाना चाहती है तो उनके रोजगार चलाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। 000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें