फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में 15 तक ही लिया जाएगा कूड़ा-कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कूल्लू)। रांगड़ी कूड़ा संयंत्र केंद्र में कचरा भरने के बाद अब नगर परिषद मनाली ने बाहर का कचरा नहीं लेने का सख्त निर्णय लिया है। दो दिन पहले नगर परिषद ने बैठक कर बाकायदा प्रस्ताव भी पारित किया है। नगर परिषद के हाउस ने मनाली के अलावा अन्य स्थानों से आ रहे कचरे पर रोक लगाने की बात कही।
विज्ञापन

फैसला लिया गया कि 15 जुलाई के बाद कुल्लू, भुंतर, बंजार, मणिकर्ण और लाहौल से आने वाला कचरा रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में निष्पादित नहीं होगा। हैरत है कि कुल्लू के पिरड़ी में बने कूड़ा संयंत्र पर रोक लगे हुए छह साल बीत गए, लेकिन कुल्लू नगर परिषद अपना कूड़ा संयंत्र नहीं बना पाई। भुंतर और बंजार नगर निकायों का भी यही हाल है। मनाली में वर्तमान में लाहौल, कुल्लू, बंजार, भुंतर, मणिकर्ण का कचरा आ रहा है।
हालत ऐसे ही रहे तो कुल्लू, भुंतर शहरों के साथ ही धार्मिक नगरी मणिकर्ण और लाहौल में स्वच्छता खतरे में पड़ सकती है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने बताया कि रांगड़ी कूड़ा संयंत्र भर गया है। नगर परिषद ने अब कूड़ा नहीं लेने का फैसला लिया है। नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि उपायुक्त कुल्लू के निर्देशानुसार 15 जुलाई तक ही बाहरी क्षेत्र से कूड़ा कचरा लिया जाएगा। मनाली और आसपास के गांवों का कचरा तब तक लिया जाता रहेगा जब तक स्थानीय पंचायत व्यवस्था नहीं करती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें