फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नौवीं से जमा दो कक्षा तक ऑनलाइन चल रही कक्षाएं

Wed, 24 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह में कक्षाएं लगाने के लिए तैयार होगा भवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुशैणी की कक्षाएं नए भवन में एक सप्ताह बाद लगना शुरू हो जाएंगी। भवन में इन दिनों खिड़कियां और दरवाजे लगाने का काम चला है।
विज्ञापन

सारा काम पूरा होने के बाद प्रारंभिक उप शिक्षा निदेशक की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही विद्यार्थी बैठाए जाएंगे। गौर रहे कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुशैणी भूस्खलन की चपेट में आया है। कंडीधार पंचायत के उप प्रधान महेंद्र चौहान ने अपना निजी भवन स्कूल प्रबंधन को कक्षाएं लगाने के लिए दिया है। 31 मार्च 2026 तक स्कूल प्रबंधन को कक्षाएं इस भवन में लगाने को कहा गया है। स्कूल में फिलहाल नौवीं से जमा दो कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं प्राइमरी स्कूल गुशैणी में करवाई जा रही हैं। अभिभावकों को भी अपने बच्चों की चिंता सता रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुशैणी एसएमसी अध्यक्ष शिवा गौतम ने कहा कि ग्राम पंचायत कंडीधार के उप प्रधान ने स्कूल प्रबंधन को मार्च तक निशुल्क अपना भवन कक्षाएं लगाने के लिए दिया है। इस भवन में दरवाजे और खिड़कियों का काम चला है। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक के निरीक्षण के बाद कक्षाएं लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें