पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के शलीन गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को हालांकि मनाली स्थित अस्पताल में लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर एम्स के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कार एचपी 58 ए-5826 में बैठकर दो व्यक्ति मनाली से शलीन गांव जा रहे थे। इसी बीच शलीन गांव से थोड़ा पीछे गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरी। दुर्घटना में गाड़ी में बैठे हरदयाल सिंह निवासी शलीन उम्र 43 साल की मृत्यु हो गई जबकि आत्मा राम निवासी शलीन उम्र 32 साल को आगामी इलाज के लिए एम्स बिलासपुर के लिए रैफर किया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।