फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवाओं में साहस, नेतृत्व क्षमता की भावना को मजबूत करेगा शिविर

Wed, 10 Dec 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरड़ी में 10 दिवसीय राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर का आगाज
विज्ञापन

देश के पांच राज्यों से 50 स्वंयसेवी ले रहे कैंप में भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश के एक मात्र रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर में 10 दिवसीय राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर मंगलवार को शुरू हो गया है। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के देशभर के विभिन्न कॉलेजों से आए 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के प्रभारी गिमनर ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू तकनीक और एडवेंचर स्पोर्ट्स से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय कैंप में पांच राज्यों हरियाणा, आंध प्रदेश ,झारखंड ,तमिलनाडु और बिहार के 50 युवा-युवतियां भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों के साथ उनके कॉलेजों के पांच प्राध्यापक भी सुरक्षा और समन्वय के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान विभिन्न प्रेक्टिकल सेशन, रिवर राफ्टिंग, माउंटेन रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 10 दिवसीय शिविर युवाओं में साहस, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें