बाइक में पीछे बैठी महिला को भी आईं चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के भुंतर में त्रैहण चौक के पास एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे में एक अन्य महिला घायल हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो हुई। इसमें मोटरसाइकिल चालक वेद राम (53), निवासी बडोगी, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को चोटें आईं।
गंभीर चोटें होने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल में पीछे बैठी महिला पिंगला देवी भी घायल हुई हैं। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पारला भुंतर से निकलने वाली सड़क नेशनल हाईवे में त्रैहण चौक पर मिलती है। यहां पर लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद