फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों पर कुल्लू पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने दस दिन पहले भुंतर से 500 सीसी की मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर को बंगलूरू में दबोचा है। पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। आरोपी के पास चोरी की हुई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर में 6 अगस्त को भुंतर के एक निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके रेस्टोरेंट के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। जिस व्यक्ति ने चोरी की है, वह रेस्तरां में पहले खाना खाने के बहाने से आया हुआ था। इसके बाद काउंटर से मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो पाया कि आरोपी बंगलूरू से कर्नाटक पहुंच चुका है। रेकी करने के बाद पुलिस ने कुलवंत सिंह, निवासी तरन तारण रोड, नजद-भारत प्लेस दमशेष नगर, अमृतसर, पंजाब को बंगलूरू में ही गिरफ्तार किया। बंगलूरू की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसको कुल्लू लेकर पहुंच गई है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल को उत्तर प्रदेश के मेरठ में रखा है। पुलिस टीम ने चोरी के मोटरसाइकिल को भी बरामद कर कुल्लू पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें