फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश बने अध्यापक संघ के प्रधान

विज्ञापन
कुल्लू के लोअर विंग स्कूल में सीएडवी के चुनावों में चुनें गए पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ कुल्लू खंड-2 के सोमवार को प्राइमरी स्कूल खोरीरोपा लोअर विंग में तीन सालों के लिए चुनाव हुए। इसमें राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश लाल शास्त्री और महासचिव राकेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव में मनोज कुमार शर्मा और संगत राम ने बतौर पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

उच्च पाठशाला भूमतीर के कला अध्यापक ओमप्रकाश प्रधान चुने। उच्च पाठशाला बस्तोरी के शारीरिक शिक्षक करतार सिंह को महासचिव चुना गया। माध्यमिक स्कूल बड़ाग्रां में तैनात कला अध्यापक भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, बस्तोरी स्कूल के भाषा अध्यापक अनामिका गुलेरिया वरिष्ठ उप प्रधान, उच्च पाठशाला दोघरी में तैनात शास्त्री प्रेम सिंह सह सचिव बने। नवनियुक्त प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि सीएंडवी अध्यापकों की मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव श्याम लाल हांडा ने सीएंडवी संघ के नवनियुक्त खंड कुल्लू-2 के अध्यक्ष ओम प्रकाश और हाल में चुने कुल्लू खंड-एक के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें