फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओल्ड मनाली को जल्द मिलेगा पुल, काम शुरू

Sun, 23 Nov 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख खर्च कर बनाया जा रहा नया बेली ब्रिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ओल्ड मनाली में मनालसु नदी में बाढ़ से ढह चुके पुल की जगह अब नया बेली ब्रिज बनाया जा रहा है। इसका कार्य शुरू हो गया है। कुछ दिन के भीतर इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
इसके बाद बाढ़ में बहे पुल को ठीक करने के प्रयास होंगे। यह पुल भी ठीक हुआ तो ओल्ड मनाली को डबललेन पुल मिल जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार, स्तंभ और अप्रोच सड़क बनाने पर लगभग 65 लाख खर्च किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश के कारण मनालसु नदी उफान पर आ गई थी। बाढ़ के कारण नदी पर बना पुल ढह गया था। ओल्ड मनाली के क्लब हाउस होकर पलचान की ओर जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग की टीम तीन दिन से बेली ब्रिज के निर्माण में जुटी है। 25 नवंबर तक पुल को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि ओल्ड मनाली को जोड़ने के लिए बेली ब्रिज बनाया जा रहा है। पुल लगाने से पहले आधार, स्तंभ और अप्रोच सड़क बना ली गई है। मेकेनिकल विंग बेली ब्रिज लगाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें