फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अब हर कहीं नहीं लगा सकेंगे रेहड़ी-फड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव नैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय में अब हर कहीं पर रेहड़ी-फड़ी नहीं लगा सकेंगे। शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए नगर परिषद सख्त हो गई है। 150 से अधिक पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को शहर में कारोबार के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके चलते वे अब चिह्नित स्थान पर ही अपना कारोबार कर सकेंगे। इसके लिए नगर परिषद ने योजना बना ली है।
योजना के तहत शहर में तीन जगहों को चिह्नित भी किया गया है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत फाइल वन विभाग और जिला प्रशासन की अनुमति के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही नगर परिषद योजना को अमलीजामा पहनाएगी। इससे कुल्लू शहर की सुंदरता भी बरकरार रहेगी और खरीदारों के लिए स्थायी मार्केट भी सजेगी। जिला मुख्यालय ढालपुर में पशु मैदान और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के पास स्थान चिह्नित किया है। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू के साथ लगते सराज भवन के पास भी स्थायी कारोबार के लिए रेहड़ी-फड़ी धारकों को जगह दी जाएगी। हालांकि इससे पूर्व बस अड्डे के साथ सब्जी व आवश्यक सामान विक्रेताओं के लिए स्थायी दुकानें बनाई गई हैं। शहर में नगर परिषद के पास 154 पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारक हैं। इसके अलावा कुछ पंजीकरण के बिना ही कारोबार कर रहे हैं। लेकिन चिह्नित तीन स्थानों पर स्थायी मार्केट सजने से पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को व्यापार के लिए स्थान मिलेगा। इससे अवैध रूप से कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्तों पर रेहड़ी सजाने से राहगीर परेशान
नप के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि शहर में अब हर कहीं रेहड़ी-फड़ी का कारोबार नहीं होगा। सड़कों और पैदल रास्तों पर रेहड़ी सजाए जाने से राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। समस्या को देखते हुए नप की ओर से पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को स्थान चिह्नित कर कारोबार करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें