फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाढ़ से सिर्फ कारोबार ही नहीं, परिवार का सहारा भी बह गया

Mon, 15 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 25 दुकानों और ढाबों को तबाह कर गई आपदा, 70 लाख का नुकसान
विज्ञापन

प्रभावित कारोबारियों को सता रही अब परिवार के पालन-पोषण की चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कभी इन दुकानों की रौनक से गलियां जिंदा रहती थीं, अब वहां सिर्फ मलबा और खामोशी है। जिले में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने 25 दुकानों और ढाबों को पूरी तरह तबाह कर दिया।
लाखों का नुकसान झेल चुके ये कारोबारी अब सिर्फ एक सवाल से जूझ रहे हैं, परिवार का पेट अब कैसे पालें। कई लोगों की दुकानों का पूरा ढांचा और भीतर रखा सारा सामान बह चुका है। प्रशासन ने 70 लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया है।लोगों को अब परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार इन 25 दुकानों और ढाबों में 70 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। इसमें सामान के साथ ढांचा भी शामिल है। हर प्रभावित को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रभावित दिनेश कुमार और सतीश ने कहा कि उन्हें इसका उचित मुआवजा दिया जाए जिससे वे फिर से अपना कारोबार खड़ा कर सकें और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए आसानी हो सके।
विज्ञापन

उधर, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसे सरकार को भी भेजा है। जिले में 25 ऐसी दुकानें और ढाबे हैं जिन्हें इस बरसात में नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें