बागवानों को 150 रुपये में जापानी फल, 100 रुपये में मिलेगा प्लम का पौधा
20 दिसंबर के बाद होगा वितरण, तय दरों पर ही उपलब्ध करवाए जाएंगे पौधे
बलदेव राज
कुल्लू। बागवानी विभाग ने उद्यान फल विकास परियोजना बजौरा के तहत सेब, प्लम और जापानी फल के पौधों के वितरण की तैयारी कर ली है। बागवानों को 20 दिसंबर के बाद पौधे दिए जाएंगे। इसके लिए योजना बना ली है।
प्रति पौधा दरें भी तय कर दी हैं। इस बार पौधों के दामों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बागवानों को सेब का पौधा 140 से 180 रुपये तक मिलेगा। जापानी फल के एक पौधे की कीमत 150 रुपये होगी। प्लम के पौधे की कीमत 80 से 100 रुपये तक होगी।
कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले के सीमांत क्षेत्रों के बागवानों को वर्ष 2025-26 के शेड्यूल के दौरान 60000 विभिन्न वैरायटी के पौधे दिए जाने हैं। सेब और अन्य वैरायटी के पौधों के दाम प्रदेश बागवानी विभाग निर्धारित करता है। पिछले साल भी सेब के एक पौधे की कीमत 180 रुपये थी। इस बार भी यह 180 रुपये में मिलेगा। बागवानों ने पौधों की मांग बागवानी विभाग को दी है। इसके आधार पर दो-तीन दिन बाद पौधों का वितरण शुरू किया जाएगा।
पौधों के वितरण की तैयारी कर ली गई है। 18 दिसंबर के बाद पौधों का वितरण शुरू किया जाएगा। बागवानों को तय दरों पर पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। - रोशन आनंद, विषयवाद विशेषज्ञ, उद्यान फल विकास परियोजना
ये रहेंगी पौधों की दरें
सेब नॉन स्पर टाइप (सामान्य) मूल्य रुपये में
सीडलिंग रूट स्टॉक 140
ऑन क्लोनल रूट स्टॉक 180
सेब स्पर और हाई कलर स्टरेंन, उन्नत किस्में
सीडलिंग रूट स्टॉक 140
ऑन क्लोनल रूट स्टॉक 180
कलोनल रूट स्टॉक स्टोन फ्रूट 75
खुमानी 90
अखरोट 180
जापानी फल 150
नाशपाती ऑन सिडलिंग रूट स्टॉक 80
नाशपाती ऑन क्लोनल रूट स्टॉक 120