फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू दशहरा में एनएचपीसी की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में एनएचपीसी की ओर से सामाजिक सरोकारों, जनहित और विकासात्मक कार्यों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में पहुंच रहे लोग पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-दो की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी परियोजना के कार्यों की सराहना करते हुए प्रबंधन को बधाई दी है। पार्वती परियोजना में तैनात मानव संसाधन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कौशिक ने बताया कि सामाजिक सरोकारों, जनकल्याण और विकासात्मक कार्यों के क्षेत्र में पार्वती परियोजना चरण-दो ने देश के पावर स्टेशनों में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि परियोजना की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें