फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएचपीसी ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को दिया शव वाहन

Sat, 18 Jul 2026 04:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को एनएचपीसी की जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शव वाहन उपलब्ध कराया है। वाहन में फ्रीजर और अन्य जरूरी उपकरण लगाए जाने के बाद इसकी सेवा शुरू होगी, जिससे विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में भूतनाथ मंदिर कमेटी की ओर से एक शव वाहन संचालित किया जा रहा है लेकिन बढ़ती आवश्यकता के कारण यह पर्याप्त नहीं है। खासकर दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में शव पहुंचाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
नए शव वाहन के उपलब्ध होने से शव को सुरक्षित तरीके से फ्रीजर में रखकर गांव और घर तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल ने बताया कि अस्पताल में इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। फिलहाल वाहन को तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे आम लोगों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें