फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न्यूली-शैंशर मार्ग की 25 लाख से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। आपदा में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए न्यूली-शैंशर मार्ग की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा। इससे लोगों को आने-जाने में बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। विभाग के अनुसार 15 किलोमीटर लंबे मार्ग में अभी 9 किलोमीटर के दायरे में डंगे लगाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। आरसीसी, क्रेटवॉल सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। इससे पहले भी नौ लाख रुपये के टेंडर अलग से किए जा चुके हैं और इसका कार्य भी आरंभ किया जा चुका है। ऐसे में लोगों को सड़क में जल्द सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब 15 किलोमीटर का यह न्यूली-शैंशर मार्ग वर्ष 2023 और 2025 में कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्ष 2023 के बाद इस मार्ग में करीब नौ किलोमीटर तक ही बस सेवा शुरू हो पाई थी लेकिन इससे आगे छह किलोमीटर मार्ग में अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को छोटे वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
सड़क की हालत खराब होने से छोटे वाहन का सफर भी खतरनाक बना हुआ है। विभाग की ओर से लगाए गए 25 लाख के टेंडर के तहत सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा दीवार, क्रेटवाॅल के अलावा निकास नाली बनाने का कार्य किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों जीवन लाल, माघू राम, अच्छर सिंह, तापे राम, प्रेम सिंह, मोती राम आदि ने विभाग से आग्रह किया है कि जिन कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए हैं, उनका कार्य जल्द धरातल पर शुरू किया जाए।
विज्ञापन

........
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन राणा का कहना है कि इस मार्ग पर सुरक्षा दीवार, क्रेटवाॅल के साथ निकास नाली बनाने के लिए 25 लाख की टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जल्द ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें