फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकाप्टर से लाहौल पहुंचाई करोड़ों की नई करेंसी

Tue, 03 Jan 2017 10:37 PM IST
कुल्लू/ केलांग
विज्ञापन
नई करेंसी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक ने राज्य सरकार की मदद से करोड़ों की नई करेंसी को जनजातीय जिला लाहौल पहुंचाया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार के हेलिकाप्टर से 5 करोड़ 40 लाख की नगदी केलांग स्थित एसबीआई के चेस्ट में पहुंचाई। हालिया बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा में वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। जिससे जनजातीय जिला में करंसी को वाहनों के माध्यम से लाहौल पहुंचाना मुश्किल है। लिहाजा आरबीआई ने करेंसी को राज्य सरकार की मदद से हेलिकॉप्टर के जरिये लाहौल भेजने का निर्णय लिया। अब लोगों ने राहत की सांस ली है। नोटबंदी के बाद करेंसी की कमी से जूझ रहे जनजातीय क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं हेलिकाप्टर का सारा खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


गौर रहे कि लाहौल में करीब 1 दर्जन राष्ट्रीयकृत और कांगड़ा समेत ग्रामीण बैंक की 5 शाखाएं खुली हैं। बर्फबारी के बाद सड़क मार्ग से इन ब्रांचों में कैश पहुंचाना संभव नहीं है। लिहाजा आरबीआई ने बर्फबारी से पहले ही करंसी को घाटी पहुंचाया है। एसबीआई केलांग ब्रांच के प्रबंधक अमर सिंह ने बताया कि करेंसी को एसबीआई के जोनल कार्यालय शिमला से भेजा गया है। 5 करोड़ 40 लाख रुपयों में 500 और 2000 के नोट शामिल हैं। लाहौल के तमाम बैंकों को इसी चेस्ट से आगे करेंसी आवंटित की जाएगी। वहीं उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि रोहतांग दर्रा बंद होने से पहले पर्याप्त करेंसी लाहौल पहुंच जाए इसके लिए प्रशासन और राज्य सरकार बैंकों को हर संभव मदद देने को तैयार है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें