फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न जेसीबी लगाई और न ही फेंका नदी में कचरा

Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने दिया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कारण बताओ नोटिस का जवाब
विज्ञापन

आधी रात को सरवरी नदी में कचरा बहाने के मामले में नप ने झाड़ा पल्ला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरवरी नदी में आधी रात को कचरा फेंकने के मामले से नगर परिषद ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू ने नगर परिषद को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था।
नोटिस का जवाब देते हुए नगर परिषद ने मामले में अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटते हुए बचने का प्रयास किया है। नगर परिषद ने अपने जवाब में कहा है कि न खड्ड में कचरा फेंका है और न ही इसके लिए कोई जेसीबी लगाई है। चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नगर परिषद कुल्लू के इस जवाब को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा जा रहा है। इसके चलते अब मामले में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंतिम फैसला लेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू ने कचरा फेंकने से लेकर तमाम पहलुओं के साथ मामला राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा है। ऐसे में अब जल्द नगर परिषद के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो नगर परिषद मामले में जितनी मर्जी दलील दे, लेकिन एमआरएफ साइट नगर परिषद की है। ऐसे में नगर परिषद की जिम्मेदारी इस कचरे के लिए बनती है। ऐसे में नगर परिषद इस मामले में घिरती नजर आ रही है।
विज्ञापन


नगर परिषद को भेजे प्रदूषण बोर्ड के नोटिस का जवाब आ गया है। इसमें कचरा खड्ड में फेंकने को लेकर कहा गया है कि उन्होंने न तो जेसीबी लगाई थी और न ही कचरा खड्ड में बहाया। अब यह मामला राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा है। वहां से ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सुनील शर्मा, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें