केलांग (कुल्लू)। कांगला क्लब मयाड़ की ओर से आयोजित शहीद तंजिन छुलटिम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे दौर के मुकाबले शुरू हुृए। पहले मुकाबले में नीलकंठ वैली ने जीवीएन इलेवन को 41 रन से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। नीलकंठ वैली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवीएन इलेवन की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
नीलकंठ वैली की जीत में संदीप पुजारा का अहम योगदान रहा। उन्होंने 25 गेंदों में 27 रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने तीन ओवर में महज 10 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्रदर्स इलेवन और मंजा वॉरियर्स के बीच भी मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर्स इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंजा वॉरियर्स ने 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मंजा वॉरियर्स की ओर से राज ने 26 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद