फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नवीत बने अपर वैली छात्र संगठन के अध्यक्ष

Sun, 01 Dec 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत विद्यार्थी इन दिनों छात्र संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं। रविवार को अपर वैली छात्र संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन

इसमें नवीत ठाकुर को अध्यक्ष और तनु प्रिया को सचिव नियुक्त किया गया। इसी प्रकार लोकेश और भूपेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, नेहा को सह-सचिव और भुवनेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष नवीत ठाकुर ने कहा कि अपर वैली के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में किसी तरह की परेशानी न आए, इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों और मुद्दों को प्रमुखता से महाविद्यालय प्रशासन और सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। कहा कि सहपाठियों और घाटी के विद्यार्थियों ने जो विश्वास नई कार्यकारिणी पर जताया है। उनके इस विश्वास को बनाया रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें