कुल्लू। नए साल के उपलक्ष्य पर कुल्लू के ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में राष्ट्रीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन शनिवार को शुरु हुआ है।
इसका शुभारंभ शिक्षा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी डा. चांद किशोर ने किया।
यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। जिसमें प्रदेशभर की एक दर्जन टीमें दमखम दिखा रही हैं। स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन पंजीकृत प्रदेश खेल प्रोत्साहन संगठन की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर किया जा रहा है।
इसमें कबड्डी और बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
खेल प्रोत्साहन संगठन के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार ने बताया कि नए साल में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ताकि अन्य युवक-युवतियों में खेल की भावन जागृत हो सके। इसमें दो खेलें आयोजित की जा रही हैं।