फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालंग के लोगों किया वोट करने के लिए प्रेरित

विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी के समालंग में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूक करते हुए। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। स्पीव के तहत लगघाटी के समालंग गांव में जागरुकता शिविर में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। खास बात है कि 2019 के लोकसभा चुनाव का समालंग के लोगों ने सड़क को लेकर बहिष्कार किया था।
विज्ञापन

अब यह लोग मतदान करने को उत्साहित हैं। यहां 122 मतदाता हैं। कुल्लू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की स्वीप टीम ने नोडल अधिकारी पवन ठाकुर के नेतृत्व में लगघाटी के दुर्गम क्षेत्र समालंग और कडिगंचा में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी भय और दबाव के स्वतंत्र रूप से लोकतंत्र में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मत देना केवल अधिकार नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए जरूरी है। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी बीर बहादुर सहित बीएलओ तथा कडिंगचा स्कूल के शिक्षक तथा विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें