कुल्लू। जगत जननी माता पार्वती शाही स्नान के लिए जिया पहुंच गई हैं। शुक्रवार को माता पार्वती ने अपने देवालय स्थित चोंग से लाव-लश्कर के साथ प्रस्थान किया।
इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों से माहौल गूंज उठा। माता का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। माता पार्वती ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में देव विधि के साथ शाही स्नान करेंगी। माता के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी का माहौल है। शाही स्नान के बाद माता पार्वती अपने देवालय की ओर रवाना हो जाएंगी। संवाद