फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा के लिए पहुंचीं नशाला की माता चामुंडा

Mon, 29 Sep 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में हुईं विराजमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा के लिए देवी-देवताओं के ढालपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को ऊझी घाटी के नशाला की माता चामुंडा लाव-लश्कर के साथ ढालपुर में पहुंचीं। दोपहर बाद ढालपुर पहुंची नशाला की माता चामुंडा के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

माता चामुंडा ग्राहण गांव के लिए आई थीं। इसके बाद सोमवार को माता चामुंडा दशहरा में शामिल होने के लिए आईं। अब माता चामुंडा अपने अस्थायी शिविर में विराजमान हो गई हैं। गौर रहे कि माता चामुंडा जिस दिन दशहरा शुरू होता था, उसी दिन देवालय से ढालपुर की ओर कूच करती थीं। इस बार माता चामुंडा दो दिन पूर्व ही ढालपुर में पहुंच गई हैं। दो अक्तूबर को देवी-देवताओं का महाकुंभ दशहरा शुरू होने वाला है। मंगलवार को भी बंजार क्षेत्र के कई देवता दशहरा की ओर रवाना हो जाएंगे। माता चामुंडा के कारदार हरि प्रकाश चंद ने कहा कि माता चामुंडा दशहरा के दौरान देव परंपरा का निर्वहन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें