फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उत्कृष्ट कार्य करने पर 70 से अधिक महिलाएं कीं सम्मानित

Wed, 12 Mar 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के कटराई में भाजपा के जिला स्तरीय महिला दिवस के मौके पर महिला को सम्मानित करते हुए।-भाजप
विज्ञापन
भाजपा ने कटराईं में मनाया महिला सम्मान दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली-नग्गर भाजपा मंडल ने बुधवार को कटराईं में महिला सम्मान दिवस मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 70 से अधिक महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आज महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने अंगदान के महत्व पर भी जोर दिया। कहा कि अंगदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। अंगदान न केवल एक व्यक्ति की जान बचाता है, बल्कि इससे पूरे परिवार को एक नई उम्मीद और जीवन मिलता है। इस दौरान नशे की बढ़ती समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। महिलाओं से समाज में इस बुराई के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया गया। इस दौरान भाजपा जिला कुल्लू महिला मोर्चा अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, महिला मोर्चा मनाली मंडल की अध्यक्षा हेमा ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें