कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान जगह-जगह लगाई जा रही रेहड़ी-फड़ियों को लेकर स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर तल्ख हो गए। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष और अधिकारियों को ऐसी रेहड़ी-फड़ियों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियां नहीं हटाई गईं तो संबंधित क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात नगर परिषद कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ढालपुर में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर को रेहड़ी-फड़ियों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दशहरा उत्सव के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। संवाद