सिस्सू (लाहौल्-स्पीति)। पुलिस चौकी कोकसर के तहत लापता व्यक्ति को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि रमेश निवासी जागला डाकघर गोंधला, जिला लाहौल-स्पीति 2 मई को सुबह घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह से 4 टीमें लापता की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस थाना केलांग और क्यूआरटी की दो अतिरिक्त टीमों ने भी लापता की तलाश शुरू की। 24 घंटे के भीतर रमेश को उनके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर ढूंढ लिया गया। डीएसपी केलांग राज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से लापता को ढूंढ निकाला है। उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। संवाद