फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू के दौरे की समय पर तैयारियां पूरी करें विभाग : तोरुल

Sat, 03 May 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बंजार दौरे को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

सात मई को बंजार विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आगमन की तैयारियों पर जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने की।
उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था, गांव शरची में मुख्यमंत्री के रात्रि ठहराव, सड़कों के सुधार, हेलिपैड की व्यवस्था, बिजली और पानी के सुचारू प्रवाह सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन, एएसपी संजीव चौहान, एसडीएम विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त शशि पॉल नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 7 मई को मुख्यमंत्री बंजार विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाईरोपा में करोड़ों की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शरची गांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। स्थानीय लोगों से भी रूबरू होंगे। उपायुक्त ने सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें