खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शमशी कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शमशी के कार्यालय परिसर में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने प्राइमरी शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए 289 मिनी टेबलेट वितरित किए।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था करने के लिए कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीपीएस ने कन्या शौचालय के लिए तीन लाख, प्राथमिक पाठशाला शमशी के भवन के लिए पांच लाख तथा प्राथमिक पाठशाला भुट्टी काॅलोनी के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान करने की घोषणा भी की। उन्होंने भुट्टी काॅलोनी की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत कुल्लवी नाटी के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 15,000 रुपये की राशि दी। संवाद