फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होम स्टे अधिनियम-2025 को लेकर सरकार को भेजा ज्ञापन

Sat, 08 Mar 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल, जीएसटी समेत कई मुद्दों पर जताया एतराज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की काजा होम स्टे एसोसिएशन ने हिमाचल होम स्टे अधिसूचना-2025 को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, एसोसिएशन ने होम स्टे पर्यटन को बढ़ावा देने के सरकार की पहल का स्वागत किया है। एसोसिएशन ने कहा कि नए प्रस्तावित नियम जनजातीय क्षेत्रों में छोटे होम स्टे ऑपरेटरों को प्रभावित करेंगे। इस संबंध सीएम को मांग पत्र भी भेजा गया है। इसमें व्यावसायिक बिजली बिल, जीएसटी आदि पर एतराज जताया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनम तरगे ने कहा कि इससे वाणिज्यिक शोषण को बढ़ावा मिलेगा। बाहर से बड़े पर्यटन संचालक हावी हो जाएंगे। स्थानीय परिवार हाशिए पर चले जाएंगे। जिनका होमस्टे आय का मुख्य स्रोत है, उनसे प्रतिस्पर्धा नहीं हो सकेगी। जनजातीय क्षेत्रों में होमस्टे का स्वामित्व और संचालन करने की अनुमति दी जाए। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने से अनावश्यक वित्तीय बोझ और बिलिंग संबंधी कठिनाइयां पैदा होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे होम स्टे संचालकों के हक में उनकी मांगों को स्वीकार करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें