राजकीय अर्द्धराजकीय चालक परिचालक महासंघ बंजार खंड की बैठक में इंक्रीमेंट का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। बैठक पीडब्लूडी रेस्ट हॉउस लारजी में बंजार खंड के अध्यक्ष कौशल्या दास की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बंजार खंड के महासचिव हुकम राम ने कहा कि कुछ चालकों को 20 सालों से इंक्रीमेंट नहीं लगी है। चालकों को बैक डेट का एरियल नहीं मिल रहा है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के चालकों, कंप्रेशर चालक, रोलर चालक को भी अन्य चालकों के समान भत्ते मिलने चाहिए। जो चालक अस्पताल में सोसायटी के तहत कार्य कर रहे हैं। उन्हें सरकारी चालक बनाया जाए।
जिला अध्यक्ष ने इन सभी मांगों को लेकर संबंधित विभागों में जाकर पूरा करने का आश्वासन दिया है। तुले राम ने चालक-परिचालकों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जब हम संगठित रहेंगे, इससे हम अपनी समस्याओं को हल कर पाएंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक, भुंतर खंड महासचिव मस्त राम, कैशियर चमन कुमार, बंजार खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुकम चंद, धनी राम, एले राम, जिला उपाध्यक्ष तारा चंद, देव राज, जगत राम, ढाले राम, किशन चंद, हरी राम, भूप सिंह, प्रताप और खेम चंद आदि मौजूद रहे।