फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पार्किंग में मिला व्यक्ति का शव

Sun, 05 Apr 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में मिशन अस्पताल के समीप पार्किंग में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने मिशन रोड पार्किंग में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का शव शिनाख्त के लिए शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उसका हुलिया भी जारी किया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से इस घटना की छानबीन कर रही है। मौत के असली कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें