भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। छह शिक्षा खंडों आनी, निरमंड, बंजार, भुंतर, कुल्लू और मनाली की टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ।
कबड्डी में निरमंड ने भुंतर को हराया, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में मनाली ने निरमंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। खो-खो के पहले मैच में बंजार ने भुंतर को हराया। सेमीफाइनल में मनाली ने बंजार को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल स्पर्धा में कुल्लू ने आनी को मात दी। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल के अलावा बैडमिंटन, योग और शतरंज में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भुंतर स्कूल में चल रही अंडर-19 प्रतियोगिता में जिलेभर की 240 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। संवाद