गदौरी साहिब में मेडिकल कैंप के दौरान जांच करवाते लोग।-जागरूक पाठक
कुल्लू। गुरुद्वारा गदौरी साहिब में बाबा श्रीचंद जी महाराज के 532वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संगत की स्वास्थ्य जांच की।
शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के अलावा हिमाचल हार्ट अस्पताल, हरिहर अस्पताल, कुल्लू वैली अस्पताल, रोटरी अस्पताल और मांडव अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ की तरफ से ईको और ईसीजी की सुविधा और चौधरी मेडिकल अस्पताल की ओर से लोगों के लिए मौके पर विभिन्न टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।गुरुद्वारा गदौरी साहिब के मुख्य प्रबंधक स्वामी दयानंद महाराज और कमेटी सदस्यों ने बताया कि प्रकाश पर्व के सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम मर्यादा के अनुसार आयोजित किए गए। संवाद