फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मनाली में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो चर्चा में, हरकत में आई पुलिस; SDM ने दिए जांच के आदेश

Fri, 05 Jun 2026 04:11 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

मनाली में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि पुलिस भी वीडियो की सत्यता और आरोपियों की पहचान में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मनाली में विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्रता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक युवक महिला के साथ अनुचित हरकत करता दिखाई दे रहा है, जिसकी सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हो रही है।
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मनाली क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक विदेशी महिला सड़क पर चलती दिखाई देती है, जबकि एक युवक उसके पास से गुजरते समय कथित रूप से अनुचित व्यवहार करता नजर आता है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक संबंधित महिला या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता तथा घटना स्थल की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश की छवि को प्रभावित करती हैं और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मनाली के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में वीडियो की पुष्टि होती है और संबंधित व्यक्ति की पहचान होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की छवि खराब करने वाले और पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने या जांच में तथ्य सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें