फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली कांग्रेस ने सीएम राहत कोष में दिए 51 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर से शिमला में मिला। शहरी कांग्रेस मनाली की ओर से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल मनाली की ज्वलंत समस्या कूड़ा कचरा प्रबंधन के स्थायी समाधान निकालने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को कुल्लू-मनाली के कूड़े-कचरे की परेशानी का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने आलू ग्राउंड स्थित ग्रीन टैक्स बैरियर का मामला भी उठाया। इस दौरान शहरी कांग्रेस मनाली के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, कैप्टन सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें