कुल्लू। जिला कुल्लू के रायसन में बीते दिनों देवता के हारियानों पर एक व्यक्ति की ओर से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। हारियानों पर लगाया गया यह आरोप निराधार है। मामले को लेकर देवता कमेटी के सदस्य शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुल्लू से मिलने पहुंचे। कमेटी सदस्यों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी ग्रामीणों पर झूठे आरोप लगा चुका है।
देवता कमेटी के अध्यक्ष वीर चंद ठाकुर ने बताया कि 16 सितंबर को देवता के मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे। जब वे देवता की परिक्रमा कर रहे थे तो उक्त व्यक्ति ने देवता का वाद्य यंत्र बजाने वाले बुजुर्ग पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की। संवाद