फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पर्यटन: मनाली, बंजार-जिभी में सैलानियों का सैलाब, सड़कों पर जाम; पर्यटन कारोबारियों के खिले चेहरे

Mon, 05 Oct 2026 11:52 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

वीकेंड पर कुल्लू-मनाली और आसपास की पर्यटन घाटियों में सैलानियों की भारी आमद से सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। मनाली, मणिकर्ण-जरी, बंजार-जिभी और तीर्थन घाटी की ओर कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगीं। दूसरी ओर पर्यटकों की बढ़ी संख्या से होटल, होम स्टे, रेस्तरां, दुकानदार और अन्य पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए। विंटर पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही अच्छी आवाजाही को कारोबार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली हाईवे पर वीकेंड के चलते लगी पर्यटक वाहनों की लंबी कतारें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छुट्टियों और वीकेंड का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों ने कुल्लू-मनाली का रुख किया। रविवार को भी पर्यटन नगरी मनाली समेत मणिकर्ण-जरी, बंजार-जिभी और तीर्थन घाटी में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार के बाद रविवार को भी कई सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुछ स्थानों पर वाहन काफी धीमी गति से आगे बढ़े। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मनाली से लेकर जिभी तक बढ़ी आवाजाही
मनाली के वोल्वो बस स्टैंड से आगे मनाली की ओर जाने वाली सड़क, भुंतर से मणिकर्ण, बंजार-जिभी और बंजार से तीर्थन घाटी की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। मनाली के मालरोड और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी दिनभर खूब चहल-पहल रही। परिवारों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में पर्यटक पर्यटन स्थलों का रुख करते नजर आए। मणिकर्ण और तीर्थन घाटी में भी पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही से पर्यटन गतिविधियां तेज रहीं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण कई जगह यातायात व्यवस्था पर दबाव देखने को मिला।

पर्यटन कारोबारियों के खिले चेहरे
पर्यटकों की भारी आमद का असर कारोबार पर भी दिखाई दिया। मनाली के बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी। होटल, होम स्टे, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी इसका फायदा मिला। वीकेंड पर बाजार में देर शाम तक पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय दुकानदारों और पर्यटन कारोबारियों में उत्साह है। पर्यटन कारोबारियों वीर सिंह, रूम सिंह और आशीष ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे कारोबार को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

विंटर सीजन से पहले बढ़ी उम्मीद
कुल्लू जिले में विंटर पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही को पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग उत्साहजनक मान रहे हैं। मनाली के साथ मणिकर्ण और तीर्थन घाटी जैसे पर्यटन क्षेत्रों में भी सैलानियों की संख्या बढ़ने से होटल और होम स्टे कारोबार को गति मिली है। हालांकि, पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ सड़कों पर यातायात दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था बड़ी चुनौती बन सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें